लाडली बहन योजना रजिस्ट्रेशन : ladli bahan yojana mp eligibility
Ladli Bahan Yojana MP Apply Online : लाड़ली बहन योजना के लिए आवेदन करे यहाँ से – दोस्तों अगर आप भी मध्य प्रदेश में लॉन्च होने वाली नई योजना लाड़ली बहन योजना के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे है तो फिर दोस्तों आपके लिए ये जानकारी बहुत ही खास होने वाली है क्यों कि हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि लाड़ली बहन योजना क्या हैं, और लाड़ली बहन योजना का लक्ष्य क्या हैं तथा लाड़ली बहन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे और कहा से करें, इन सब के बारे में हम आपको विस्तार से समझाएंगे। दोस्तों इस महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए बने रहे हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक। Ladli Bahan Yojana MP Apply Online : लाड़ली बहन योजना के लिए आवेदन करे यहाँ से
लाड़ली बहन योजना क्या हैं – Ladli Bahan Yojana Kya Hain?
लाड़ली लक्ष्मी योजना की सफलता के बाद, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में लाडली बहन योजना की घोषणा की। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर एक सभा को संबोधित करने के बाद यह घोषणा की गई। इस योजना के तहत, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रति माह 1,000 रुपये दिए जाएंगे, चाहे वे किसी भी जाति या श्रेणी के हों। चौहान ने कहा, ”आज नर्मदा जयंती के अवसर पर और नर्मदा के पावन तट पर बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना थी और अब प्रदेश की गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई जाएगी, चाहे वे किसी भी जाति या श्रेणी की हों। चाहे सामान्य वर्ग हो, पिछड़ा वर्ग हो, अनुसूचित जाति हो, आदिवासी हो, क्या अंतर है? बहनें बहनें हैं और अब ऐसी बहनों को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि हर पात्र परिवार के लाभार्थियों के खातों में हर महीने पैसा जमा किया जाएगा ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस योजना में पांच वर्षों में लगभग 60 हजार करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने समाज में बालिकाओं के उत्थान के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना और योजना का संशोधित संस्करण शुरू किया था। लाडली लक्ष्मी योजना को राज्य की सबसे सफल योजनाओं में से एक माना जाता है।

लाड़ली बहन योजना की पात्रता क्या हैं – Ladli Bahan Yojana ki Patrta Kya Hain?
- यह योजना निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसानों और गरीब महिलाओं को कवर करेगी।
- जिन महिलाओं के परिवार आयकर दाताओं की श्रेणी में आते हैं, उन्हें इस योजना के तहत कवर नहीं किया जाएगा।
- महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए, जिसका अर्थ है कि उसके पास मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- इस योजना में जाति, धर्म, सामान्य, एससी / एसटी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
- मध्यप्रदेश बहना योजना में आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा बहू, स्व-सहायता समूह की सभी महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।
- यदि कोई महिला पहले से ही किसी योजना जैसे पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना आदि के तहत लाभ ले रही है तो उसे भी इस योजना के तहत अलग से लाभ दिया जाएगा।
लाड़ली बहन योजना के दस्तावेज – Ladli Bahan Yojana ke Documents?
क्र. | Documents | दस्तावेज |
---|---|---|
1. | Aadhar Card | आधार कार्ड |
2. | Mobile Number | मोबाइल नंबर |
3. | birth certificate | जन्म प्रमाण पत्र |
4. | residential proof | आवासीय प्रमाण |
5. | Candidate’s photo | पहचान का प्रमाण |
6. | proof of identity | उम्मीदवार की फोटो |
7. | Age-related proof | आयु सम्बंधित प्रमाण |
8. | Bank Account Information | बैंक खाते की जानकारी |
9. | Proof of family planning | फैमिली प्लानिंग का प्रमाण |
10. | Voter Card/ PAN Card/ Ration Card | वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड |
लाड़ली बहन योजना के लिए आवेदन करें – Ladli Bahan Yojana Ke Liye Apply karen?
इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती (एमपी नर्मदा जयंती) के अवसर पर की है। लाडली बहना योजना के नियम और शर्तें आधिकारिक तौर पर निर्धारित नहीं की गई हैं। बहनों को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए मध्यप्रदेश ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रखी जाएगी। वर्तमान में, एमपी ऑनलाइन पर एमपी लाडली बहन योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का कोई विकल्प नहीं है।
लाड़ली बहन योजना का अवलोकन – Ladli Bahan Yojana ka Overview
क्र. | Topic (टॉपिक) | Overview (अवलोकन) |
---|---|---|
1. | Name of scheme | एमपी लाडली बहना योजना |
2. | State | मध्यप्रदेश |
3. | Who was started | श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
4. | Department | महिला एवं बाल विकास विभाग |
5. | Category | मप्र सरकार की योजनाएं |
6. | Beneficiary | प्रदेश की महिलाएं |
7. | Economic Benefits | 12,000 रुपए प्रति वर्ष |
8. | Eligibility | जो महिलाएं आयकर नही देती |
9. | Official Website | Click here |
ये भी पढ़े :-
Ladli Bahan Yojana Kya Hain : मध्यप्रदेश (MP) की लाड़ली बहन योजना क्या हैं जाने
CM Yuva Internship Yojana MP : मध्यप्रदेश की युवा Internship योजना क्या हैं ?
MP Teacher Vacancy 2023 Notification In Hindi Pdf : मध्यप्रदेश में निकली शिक्षकों के लिए भर्तिया
MP Nagar Nigam Vacancy 2023 Notification : मध्य प्रदेश नगर निगम में निकली बम्पर भर्ती