“वक्त अच्छा हो या बुरा, हमेशा साथ हूं मैं…”पृथ्वी शॉ को मिला सचिन तेंदुलकर के बेटे का साथ

“वक्त अच्छा हो या बुरा, हमेशा साथ हूं मैं…”पृथ्वी शॉ को मिला सचिन तेंदुलकर के बेटे का साथ -: दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बहुत ही अहम खबर प्रसारित करेंगे, जी हाँ दोस्तों आज हम आपको बताएँगे की पृथ्वी शॉ को कैसे मिला सचिन तेंदुलकर के बेटे का साथ। तो दोस्तों पूरा माजरा जानने के लिए बने रहे हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक।
पृथ्वी शॉ का हाल ही में मुंबई के एक पब में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और उनके दोस्तों के साथ मुंबई में एक विवाद हो गया था। जिसके बाद पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों पर उस ग्रुप ने भयंकर हमला कर दिया।
पृथ्वी शॉ को मिला सचिन तेंदुलकर के बेटे का साथ
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों विवादों से घिरे हुए है। एक महिला और उसके साथियों द्वारा पृथ्वी शॉ उसके दोस्तों पर हमले का विवाद अदालत में पहुंच गया है, ऐसे समय में पृथ्वी शॉ को एक ख़ास व्यक्ति का समर्थन मिला।
मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मुंबई के अपने पूर्व साथी और महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का साथ मिला।
अर्जुन तेंदुलकर ने शेयर किया पोस्ट
घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने जिसके लिए ये बातें लिखी हैं, वह और कोई नहीं टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ है, पृथ्वी शॉ इन दिनों चर्चा में है, इसका कारण मुंबई में उनके साथ कथित तौर पर हुई मारपीट है। अब अर्जुन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक स्टोरी शेयर की है।
अर्जुन तेंदुलकर ने लिखी दिल की बात
युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ को अपने दोस्त अर्जुन तेंदुलकर का साथ मिला है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पृथ्वी शॉ के दो तस्वीरें पोस्ट की, उन्होंने लिखा, ‘मजबूत रहो… अच्छे और बुरे समय में हमेशा आपके साथ हूँ.’ बता दे की शिकायत में नाम आने के बाद सपना गिल को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।